शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 Astrology Zodiac Signs

12 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

12 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 Astrology Zodiac Signs
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 
मेष- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। राजकीय सहयोग मिलेगा। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। बेरोजगारी दूर होगी कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। अपव्यय होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। तनाव रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- चोट, दुर्घटना व अस्वस्थता से कार्य प्रभावित होंगे। विरोध होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी सूचना मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- कम मेहनत से ज्यादा लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अस्वस्थता संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- शुभ सूचना से प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- दौड़धूप अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
हनुमान आराधना के सरल और प्रामाणिक नियम