• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 October Horoscope

10 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

10 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 10 October Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- नई योजना बनेगी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु शांत रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कुसंगति से हानि होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद व चोरी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे। जल्दबाजी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- शारीरिक कष्ट व विवाद से बाधा संभव है। भूमि व भवन संबंधी समस्या दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- यात्रा में सावधानी रखें। चोरी व चोट आदि से बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद व जोखिम लेने से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपमान हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यय वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- मानसिक बेचैनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद व जोखिम से बचें। जोखिम व जमानती कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
मुहर्रम : कैसे हुई ताजियों की परंपरा शुरू, जानिए