शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 Nov Horoscope

10 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

10 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 10 Nov Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
 
मेष- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। प्रसन्नता के समाचार मिलेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



वृषभ- विरोधी परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुबुद्धि से कार्य बिगड़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 



मिथुन- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 



कर्क- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है, विवाद न करें। अतिविश्वास हानि देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
 
 



सिंह- पराक्रम बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान हावी होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


कन्या- गृहस्थ सुख मिलेगा। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 



तुला- अस्वस्‍थता रहेगी। राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। यात्रा होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 



वृश्चिक- विवाद से क्लेश होगा, बचें। अचानक हानि संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें। अत‍िविश्वास हानि देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 



धनु- धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। विरोध होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 



मकर- कार्यसिद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न कर प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मीठा बांटें।
 
 



कुंभ- कुसंगति से हानि होगी। वाहन, मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न उठाएं, विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध निर्धनों में वितरण करें।
 
 



मीन- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है, सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनार्जन होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।