• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 June Horoscope

1 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

1 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 1 June Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- यात्रा में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद से क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- कष्ट, भय व तनाव का माहौल बन सकता है। कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- व्ययवृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- अपव्यय से तनाव होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
तुला- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धन प्राप्ति के साधन जुटेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मकर- पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। विवाद न करें। जल्दबाजी न करें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भवन निर्माण संबंधी कार्य सफल रहेंगे। उन्नत होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
छठवां रोजा : सब्र और संयम का इम्तहान है रोजा...