शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 August Horoscope

1 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

1 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 1 August Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 



 
मेष- बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


वृषभ- संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 



मिथुन- धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पीले वस्त्र का दान करें।
 
 


 


कर्क- पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


कन्या- तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


 


तुला- स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्नदान दें।
 
 


 


वृश्चिक- शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
 


 


धनु- प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। 
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 

 


मकर- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


कुंभ- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पीले रंग की वस्तुएं दान करें।
 
 

 


मीन- विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।

 
ये भी पढ़ें
श्रावण मास में व्रत रखना क्यों जरूरी?