साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 नवंबर 2010)
कन्या : मनोनुकूल सेवा के अवसर मिलेंगे
मेष 21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग सुनहरा।इस सप्ताह मनोनुकूल आर्थिक तरक्की की ओर बढ़ेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में उन्नति की खबरे प्राप्त होंगी। निजी कार्यों हेतु लंबी यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के लेन-देन में लापरवाही से बचें। कुछ मामलों में जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से दूर रहें। स्वास्थ्य संदर्भ में शिथिलता आ सकती हैं, यथोचित दिनचर्या का क्रम न तोडे़। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ। वृषभ21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन। स्वास्थ्य में अनूठी प्रगति होगी। क्षमताएँ बढ़ेंगी। नए जोश व ताकत का एहसास निरंतर रहेगा। संबंधित अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। स्वजनों से अनावश्यक न उलझें। सप्ताहांत में कीमती समान गुम होने की आशंका रहेगी, सावधानी रखें। प्रणय संबंधों की अनबन की स्थिति कुछ समय पश्चात् समाप्त होगी। व्यापारिक यात्राओं में फेरबदल हो सकता है। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।मिथुन21
मई से 21 जूनभाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।व्यावसायिक सफलता के रास्ते खुलेंगे। अनुबंध व समझौते के किसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संभव है। ईष्ट मित्रों के साथ कोई प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ मामलों में अदालत के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। पक्षियों को दाना डालें।कर्क22
जून से 22 जुलाईभाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली चॉकलेटी। इस सप्ताह प्रकाशन, पत्रकारिता, संचार, बैंकिंग, मोटर वाहन के व्यवसाय को तीव्र गति देने की उत्सुकता रहेगी। स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पकड़ बनाने की भागदौड़ में इजाफा होगा। बेटा-बेटी को पवित्र परिणय सूत्र में पिरोने की चिंता रहेगी। निर्माण कार्यों में अधिक धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंगों में तनाव न हो इसलिए क्रोध से बचें। हड़बड़ी व जल्दबाजी में लिए गए निर्णय विपरीत हो सकते हैं। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।सिंह23
जुलाई से 23 अगस्तभाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सुनहरा।राजनैतिक व सामाजिक कद ऊँचा उठाने में सफलता मिलेगी। प्रबंधन व नेतृत्व क्षमताओं को निखारने के तकनीकी उपायों पर जल्द ही अमल हो सकता है। आवासीय व व्यावसायिक निर्माणों में अचानक ही कोई लाभकारी सौदा तय होगा। बच्चों के कारण परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कुछ समय परिवार को दें। पितृ पक्ष से मनमुटाव उभर सकते हैं। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। कोई अदालती निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है।कन्या24
अगस्त से 23 सितंबरभाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली सुआपंखी। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में सफलता हाथ लगेगी। निजी व सरकारी इकाइयों में मनोनुकूल सेवा के अवसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखद व समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। आर्थिक स्रोतों की क्षमता सप्ताह के प्रथम भाग में कम हो सकती हैं। जो आगामी समय में सामान्य होंगी। स्वास्थ्य में शिथिलता हो सकती है। संयमित दिनचर्या के क्रम को बनाएँ रखें। पक्षियों को दाना डालें।तुला24
सितंबर से 23 अक्टूबरभाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा। प्रतियोगी व शैक्षणिक तैयारी कामयाबी के संकेत देगी। बशर्ते तुलनात्मक प्रयासों द्वारा मूल्यांकन करते रहें। पारिवारिक जीवन में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। किसी हकीकत को जानने की आतुरता बनी रहेगी। निवेश से पहले कंपनी की शर्तों को ध्यान से पढ़े। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनाव भरा हो सकता है, उत्तेजित होकर कोई फैसला न लें। शारीरिक आरोग्यता प्राप्त करने की रूचि बढे़गी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।वृश्चिक24
अक्टूबर से 22 नवंबरभाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही सेवा समझौते के अनुबंधों को प्राप्त करने की दौड़ रहेगी। फिल्म, वाणिज्य, साहित्य, कला के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक प्रयासों को सर्वोत्तम सफलता प्राप्त होगी। किसी नजदीकी से वित्तीय सहयोग मिलेगा। प्रेमी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती है। पैतृक संपत्ति में हक पाने की लड़ाई छिड़ सकती है, यह समय विवेक से कार्य लेने का है। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ। धनु23
नवंबर से 21 दिसंबरभाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्रों में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्य आपकी देख-देख में होंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के अवसर रहेंगे। सेहत पहले के मुकाबले अधिक चुस्त-दुरूस्त रहेगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। यह समय माता-पिता को अधिक सम्मान देने, शैक्षणिक व प्रतियोगी लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। निजी संबंधों में सोचसमझ कर ही कोई निर्णय लें, अन्यथा हानि हो सकती है। मकर22
दिसंबर से 21 जनवरीभाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया। किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई नजदीकी उलझा सकता है, सूझबूझ से काम लें। प्रेम प्रसंगों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तीखी प्रतिक्रिया से बचें। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण व विक्रय में छोटी-छोटी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाएँ रखें।कुंभ 22
जनवरी से 19 फरवरीभाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेबी लाल।स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग की भावना रहेगी। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में पिरोने में सफलता मिलेगी। नवीन अनुबंधों की दिशा में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। अधिक व्यय से अर्थ प्रबंधन सप्ताह के दूसरे भाग में डगमगा सकता है। संतुलित दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा रहेगा। यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। विरोधी सार्वजानिक कार्यों में पारदर्शिता का आरोप मढ़ सकते हैं, यथोचित सावधानी रखें।मीन20
फरवरी से 20 मार्चभाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीला।कानून, कला, तकनीक, संगीत के क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराता रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशहाली एवं बेहतरी की ओर दौडे़गा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद के विवादों को हल करने हेतु संबंधित पक्ष समझौते के संकेत देगा। संतान पक्ष के शैक्षिक व व्यावसायिक पहलुओं को सशक्त बनाने हेतु उत्साहित होंगे। धर्म व शुभ कार्यों में रूचि रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।