• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 26 September Muhurat

26 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त

26 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त। Aaj Ke Muhurat - 26 September Muhurat
* गुरुवार, 26 सितंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019, अयन- दक्षिणायन, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार-गुरुवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- अश्लेषा, योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध, करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल, लग्न (सूर्योदयकालीन)- कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल- दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल- दक्षिण
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/मुहूर्त- त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- मंदिर में शहद का दान करें।
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- डी, डू, डे, डो।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
ये भी पढ़ें
26 सितंबर 2019 : आपका जन्मदिन