रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. मनपंसद रंगों से जानिए अपना व्यक्तित्व

मनपंसद रंगों से जानिए अपना व्यक्तित्व

अपनी पसंद के रंगों से जानिए अपना स्वभाव

Color and Astrology | मनपंसद रंगों से जानिए अपना व्यक्तित्व
रंगों की दुनिया बड़ी निराली है। हम सभी को कुछ रंग बेहद पसंद होते हैं। क्या आप जानते हैं कि कोई रंग आपको क्यों पसंद आता है? किसी एक रंग को पसंद करने से आपके स्वभाव की जानकारी मिलती है। जैसा रंग आपको पसंद होगा वैसा ही आपका व्यक्तित्व होगा। आइए जानें अपने मनपसंद रंग से अपने जीवन के बारे में-

FILE


गुलाबी रंग
यदि आपका पसंदीदा रंग गुलाबी है तो आप प्रकृति के निकट होंगे। आप स्वभाव से नरम दिल होंगे। आपमें राग-द्वेष की भावना नहीं होगी। आप ईश्वर में आस्था रखने के साथ-साथ प्यार को महत्व देने वाले होंगे। आप साहसी, पराक्रमी, धैर्यवान, सहनशील, ज्ञानवान होंगे। शिक्षा के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। ऐसी कौन-सी चीज हैं, जो आप पा नहीं सकते बस आपमें थोड़ी-सी इच्छा शक्ति की जरूरत है। आप अपने निकटतम सगे-संबंधियों को भी मदद करने वाले यानी दयालु प्रवृत्ति के होंगे। आपमें प्रशासनिक क्षमता के वे सभी गुण मौजूद है जो उन्नतिशील बनाने के लिए जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर चलने से आपकी राह आसान बन जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद कहा जा सकता है। आप जितने चुस्त-फूर्त होंगे, उतना ही काम में भी मस्त होंगे। आलस्य आपसे कोसों दूर होना चाहिए।

क्या आपको सफेद रंग पसंद है, पढ़ें अगले पेज पर कैसे हैं आप


FILE


सफेद रंग

यदि आपका पसंदीदा रंग सफेद है तो आप शांतिप्रिय, एकांकी, सरल, कल्पनाशील, कवि ह्रदय, सोच-विचार कर चलने वाले होंगे। आपके मित्र कम या अधिक भी हो सकते हैं। आप बच्चों से अधिक प्रेम करने वाले व जल्द उनके साथ घुल-मिल जाने वाले होंगे। आपको हल्ला-गुल्ला पसंद नहीं होगा। आप प्रकृति के निकट रहना अधिकतम पसंद करेंगे।

FILE


आपको समुद्री यात्रा या नेवी के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। जल से संबंधित कार्य, दूध, दही, चांदी के व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। आपको सूत के कारखानों में या कपड़ा मिल में भी आजीविका के साधन मिल सकते हैं। आपमें साहस की थोड़ी कमी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम कहा जा सकता है।

अगर आप लाल रंग के दीवाने हैं तो पढ़ें अगले पेज पर कैसा है आपका स्वभाव

FILE


लाल रंग

आपका पसंदीदा लाल रंग है, तो आप निश्चय ही मंगल के प्रभाव में आते हैं। लाल रंग साहस, प्रतिभा, महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। आप प्रत्येक कार्य में उत्साह से भाग लेते हैं व उसको पूरा होने तक डटे रहते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। आप कुछ उग्र स्वभाव के भी हैं। आप राजनीति में सफल रह सकते हैं। आपको भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल कर उच्च पद तक पहुंचने वाले हो सकते हैं। यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपको अस्थि रोग में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको पुलिस, सेना, पहलवानी, राजनीति, प्रशासनिक सेवा आदि में सफलता मिल सकती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा क्षेत्र पसंद करते हैं। आप जो भी क्षेत्र चुने एक ही चुनें फिर देखें आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

FILE


क्या आपका मनपसंद रंग हरा है, पढ़ें अगले पेज पर कैसे हैं आप


FILE


हरा रंग

यदि आपका पसंदीदा हरा रंग है, तो आप शांत प्रवृत्ति के दयालु व सहयोगी हैं। ऐसे लोग हमेशा दूसरे की सहायता करने वाले रहते हैं। आप बुद्धिजीवी हैं। आपको लेखन, साहित्य, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उत्तम सफलता मिल सकती है। आप जितने धैर्यवान है उतना ही साहस भी आप में है। आपमें चंचलता नहीं होती। आप किसी भी कार्य में सफल होने तक पीछा नहीं छोड़ते हैं।


आपका दोहरे स्वभाव का होना कभी-कभी काम को नुकसान पहुंचा सकता है। आपके मित्र कम ही होते हैं लेकिन उनसे फायदा भी रहता है। आप चतुर, चालाक व काम निकालने में माहिर भी होते हैं। आपका परिवारिक जीवन सुखद कहा जा सकता है। आपमें ईमानदारी के गुण होते हैं। आपके लिए शुभ रत्न- हल्का हरे रंग का पन्ना रहेगा।

क्या आपका पसंदीदा रंग नीला है, अगले पेज पर जानिए अपने गुण

FILE


नीला रंग

अगर आपको नीला रंग पसंद है तो आपका स्वभाव रूमानी होता है। आप अच्छे मित्र कहे जा सकते हैं। नीला रंग कल्पनाओं का सागर कहा जा सकता है। जिस प्रकार सागर गहरा होता है, उसी प्रकार आपका ह्रदय भी गहराई लिए होता है। आप कल्पनाओं के सहारे जीने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति सृजनात्मक प्रकृति के होते हैं और अपनी कलात्मक अभिरूचि के लिए यथासंभव प्रयास भी करते हैं।

आप कभी उग्र नहीं होते लेकिन कोई उकसा दे तो उसका पीछा मुश्किल से ही छोड़ते हैं। प्रेम के मामलों में आप कुछ सहज नहीं रहते। आपकी सेक्स के प्रति अधिक रूचि नहीं होती। आपका पारिवारिक जीवन साधारण कहा जा सकता है। आपके लिए जलीय प्रदेश ठीक रहेंगे। जल से संबंधित कार्य व कृषि से भी लाभ रह सकता है। आप न्यायालय से संबंधित या प्रशासनिक सेवा में भी सफल हो सकते हैं।

आपको काला रंग पसंद है तो अगले पेज पर जानिए अपना स्वभाव

FILE


काला रंग

यदि आप काला रंग पसंद करते हैं, तो आप संकल्पवान, दृढ़ इच्छा शक्तिवाले, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होंगे। आपके मित्र आपकी सलाह लेकर चलने वाले हो सकते हैं। आपमें दृढ़ इच्छा शक्ति होती हैं, आप जल्दी हारने वाले नहीं होते। आपके मन की थाह पाना जरा मुश्किल है। धोखा देना आपकी नियत में शुमार नहीं लेकिन आप किसी से धोखा भी नहीं खा सकते। आप जो भी कार्य करते हैं उसमें सफल भी होते है। काला रंग वैराग्य व दुख का भी प्रतीक माना जाता है। आपका आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। आपका परिवारिक जीवन साधारण कहा जा सकता है।आप सफल न्यायाधीश, वकालत से दूसरों का हित करने वाले भी होते हैं।

FILE

आपका फेवरेट कलर पीला है तो चलिए अगले पेज पर अपने आपको जानने के लिए
पीला रंग

यदि आपको पीला रंग पसंद है तो आप आध्यात्मिक, ईमानदार व संगठनप्रिय होते है। आप प्रशासनिक क्षेत्र में सफल होते हैं। यदि आप राजनीति में हैं तो उच्च पद तक पहुंचने वाले भी हो सकते हैं। आपको उपदेश आदि के क्षेत्र में भी देखा जा सकता है। आप स्वभाव के सहनशील, सरल व्यक्तित्व के धनी होते हैं।

FILE


आपका पारिवारिक जीवन सुखद कहा जा सकता है। आप अपने परिवार व जीवनसाथी के प्रति वफादार होते है। आप सादगी पसंद होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका रूझान धार्मिक ग्रंथों की ओर अधिक होगा। आप बच्चों को अधिक प्यार करने वाले होंगे। बच्चे आपकी जान कहे जा सकते हैं। आपके लिए पुखराज व मोती उत्तम सफलतादायक रहेगा।

WD