शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. नवंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

नवंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

नवंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए - नवंबर 2014 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
नवंबर में सूर्य की गति से पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण में युद्ध आदि का भय रहेगा तथा पूर्व एवं उत्तर के देशों में कष्ट-अशांति रहेगी।


 
इस माह घास, लकड़ी एवं पशुओं के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुध का तुला राशि में परिभ्रमण होने से विश्व में कलह व अशांति का वातावरण रहेगा। युद्ध आदि का भय बना रहेगा। 
 
शुक्र के परिभ्रमण से जनता को शांति प्राप्त होगी। शुक्र-सूर्य एवं बुध के एकसाथ बैठने से विश्व में शांति व आतंकवाद पर नियंत्रण होने के प्रबल योग बन रहे हैं। 
 
प्राकृतिक प्रकोप पश्चिम की ओर होने की आशंका बनती है। नवंबर में ही शुक्र का तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश होने से सभी अनाज सस्ते होंगे एवं जनता त्रस्त होगी।
 
सूर्य के बुध-शुक्र के साथ होने से एवं बाद में सूर्य के आगे शुक्र के हो जाने से तेज वायु का प्रकोप शीतलहर में होगा। कहीं-कहीं वर्षा होगी एवं शीतलहर में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं वर्षा के साथ हल्का हिमपात संभव है। 
 
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में हल्की वर्षा के साथ वृद्धि होगी।