• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By आचार्य डॉ. संजय
Last Updated : सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (16:15 IST)

दीपावली पर राशिनुसार लक्ष्मी पूजन के चमत्कारी मंत्र

दीपावली पर राशिनुसार लक्ष्मी पूजन के चमत्कारी मंत्र -
दीपावली की महानिशा पर लक्ष्मी अपने साधकों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं। यदि अपनी राशि अनुसार मां लक्ष्मी का स्मरण किया जाए तो लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। तो जानिए लक्ष्मी पूजन के बहुत ही सरल व सिद्ध राशि अनुसार मंत्र-
 

 
मेष राशि के जातक दीपावली की रात घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डालें। दीपावली की रात स्फटिक या कमल गट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ ऐं क्लीं सौ:।'
 
 


वृषभ राशि के जातक दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा तिजोरी में रखें। दीपावली की रात स्फटिक या कमल गट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें- '​ॐ ऐं क्लीं श्रीं।'

 

 
मिथुन राशि के जातक धन संबंधी परेशानियों के हल के लिए दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी की माला पहनाएं। दीपावली की रात इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ क्लीं ऐं स:।'


 

 
कर्क राशि के जातक दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। दीपावली की रात स्फटिक माला से इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ क्ली ऐं श्रीं।'

 

 
सिंह राशि के जातक दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाकर रखें। दीपावली की रात स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ ह्रीं श्रीं सौं:।'

 

 
कन्या राशि के जातक दीपावली के दिन दो कमल गट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें। दीपावली की रात कमल गट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें- '​ॐ श्रीं ऐं सौं।'
 
 


तुला राशि के जातक दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें। दीपावली की रात इस मंत्र का जाप करें- '​ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं।'
 
 

 
 
 


वृश्चिक राशि के जातक दीपावली के दिन केले के 2 पेड़ लगाएं, परंतु इनके फल का सेवन न करें। दीपावली की रात माला से इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ ऐं क्लीं सौ:।'
 
 
 
 


धनु राशि के जातक दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में माता लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला अर्पित करें, साथ ही कमल का फूल भी। दीपावली की रात स्फटिक या कमल गट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें- ​'ॐ ह्रीं क्लीं सौ:।'
 
 


मकर राशि के जातक दीपावली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई या पीले फल अर्पित करें। दीपावली की रात इस मंत्र का जाप करें- '​ॐ ऐं क्लीं सौ:।'
 
 


कुंभ राशि के जातक दीपावली की रात खीर का भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी ग्रहण करें। दीपावली की रात इस मंत्र का जाप करें- '​ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं।'
 
 
 
 



मीन राशि के जातक दीपावली पर लक्ष्मी मंदिर में कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। दीपावली की रात स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ ह्रीं क्लीं सौ:।'