शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Vikram Samvat

विक्रम संवत : जानिए इस वर्ष की विशेष भविष्यवाणी

विक्रम संवत : जानिए इस वर्ष की विशेष भविष्यवाणी - Vikram Samvat
1. इस वर्ष कीलक संवत्सर होने से फसलों को अतिवृष्टि से नुकसान होगा। कहीं अकाल की स्थिति बनेगी तो कहीं कीट-पतंगों से फसलों को नुकसान पहुंचेगा। विचित्र रोग होंगे व राजनेताओं में टकराव की स्थिति बनती है।
 

 
2. राजा शनि व मंगल मंत्री होने से विश्व एवं भारत का सामाजिक व राजनीतिक वातावरण ठीक नहीं रहेगा तथा अनिश्चितता व तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। विश्व के अनेक देशों में टकराव की स्थिति बनती है। 
 
3. राजा व मंत्री दोनों ही पद प्रमुख क्रूर ग्रहों के पास होने से चोरी, ठगी, भ्रष्टाचार, बेईमानी, जातीयतावाद, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती दरों से जन आक्रोश झेलना पड़ेगा। कहीं-कहीं आंदोलन की स्थिति भी बनेगी।
 
4. खप्पर योग 6 मार्च से 2 जून व 1 अगस्त से 27 अक्टूबर तक होने से इस समयावधि में विश्व व भारत में कही सत्ताभंग होगा। प्रतिकूल जलवायु व अतिवृष्टि से परेशानी बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल में आशातीत वृद्धि होगी‍। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचेगा। 
 
खप्पर योग 5 शनिवार, 5 रविवार, 5 मंगलवार होने पर पड़ता है। 
 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।