शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Venus change the Rashi

शुक्र का राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर असर

शुक्र का राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर असर - Venus change the Rashi
कर्ज बढ़ा सकता है शुक्र का राशि परिवर्तन, पढ़ें आपकी राशि के हाल 

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के चलते लगभग सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ना निश्चित है। वर्तमान में शुक्र के हस्त नक्षत्र में आने से कुछ राशियों पर आर्थिक भार पड़ सकता है। इसके लिए जातकों को चाहिए कि कर्ज़ से मुक्ति के लिए महालक्ष्मी को गोमतीचक्र चढ़ाएं।


मेष राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण काम को अगले दो दिनों तक टालना चाहिए। अच्छी आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। कार्य में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

आपके लिए शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थति जस की तस रहेगी परंतु भविष्य के लिए धन निवेश लाभकारी है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा नुकसान होगा। 


आपके लिए शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन राशि के जातकों को अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। वाणी पर काबू रखें अन्यथा जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। 


आपके लिए शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कर्क राशि के जातकों को लाभदायी परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम बनेगा। व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निश्चित सफलता मिलेगी। 


आपके लिए शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेगी। मित्रो से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति के मामले पक्ष में होंगे। 


आपके लिए शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या राशि के जातकों को चाहिए कि वे ध्यान से रखें। परिजनों से विवाद हो सकता है। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लें। विद्धार्थियो के लिए सफलता व दापत्य जीवन में सुख मिलेगा। 


आपके लिए शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,  शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

तुला राशि के जातकों के आपसी रिश्तों में सुधार होगा। मित्र व निकट संबंधियों से मुलाकात होगी। मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। 


आपके लिए शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक राशि के जातकों को सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नए काम की योजना बनेगी। धन वसूली होगी। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। 


आपके लिए शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु राशि के जातकों को सावधानी से रहना होगा। लेनदेन का मामले उलझेंगे। मानहानि के योग हैं। पारिवारिक तनाव रहेगा। मानसिक निराशा रहेगी। गृह क्लेश का वातावरण रहेगा। 


आपके लिए शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर राशि के जातक मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थति में सुधार होगा। रुके कार्य बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आपके लिए शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ राशि के जातकों को चाहिए कि कार्य में ध्यान रखें अन्यथा नुकसान होना तय है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे। 


आपके लिए शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10: 30 से दोपहर 12: 00 तक।

मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। परंतु जोखिमपूर्ण कार्यों से बचना होगा। नए अवसर और लोगों से मुलाकात होगी। 


आपके लिए शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01: 30 तक।