शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Valentine Day Special

वेलेंटाइन डे : राशिनुसार दें प्रेमी को उपहार, ताकि बना रहे प्यार

वेलेंटाइन डे : राशिनुसार दें प्रेमी को उपहार, ताकि बना रहे प्यार - Valentine Day Special
आप जिससे भी प्रेम करते हैं उन्हें कोई यादगार तोहफा देना चाहते हैं जिससे प्रेम की डोर सलामत रहे तो आइए जानते हैं किस राशि वाले को क्या उपहार में दें? सबसे पहले अपने वेलेंटाइन की राशि पता कीजिए फिर तय कीजिए कि उसे क्या उपहार दें-  


 
अगर आपके वेलेंटाइन की मेष या वृश्चिक राशि है तो लाल रंग का कोई भी उपहार दे सकते हैं। मेहरून कलर भी हो सकता है। यह रंग प्यार में उत्साह का प्रतीक है। 
 
अगर आपके वेलेंटाइन की वृषभ या तुला राशि है तो चमकीले रंग के उपहार दे सकते हैं। सिल्वर ग्रे कलर भी हो सकता है।

अगर आपके वेलेंटाइन की मिथुन या कन्या राशि है तो हल्के हरे रंग का तोहफा दे सकते हैं। उपहार गुलाबी रंग का भी हो सकता है।
 
अगर आपके वेलेंटाइन की कर्क राशि है तो दूधिया रंग या सफेद रंग में कुछ हल्के रंग का पुट हो, ऐसा कोई तोहफा दे सकते हैं। ध्यान रहे, युवती को सफेद रंग न देकर नारंगी मिला हुआ सफेद रंग का उपहार दे सकते हैं। 


 

 
अगर आपके वेलेंटाइन की सिंह राशि है तो नारंगी, सुनहरी, गुलाबी रंग का तोहफा दे सकते हैं। 
 
अगर आपके वेलेंटाइन की धनु या मीन राशि है तो पीले, नारंगी, हल्के क्रीम, पिंक, गुलाबी रंग का कोई भी उपहार दे सकते हैं फिर वह फूलों का गुलदस्ता ही क्यों न हो। 
 
अगर आपके वेलेंटाइन की मकर-कुंभ राशि है तो आसमानी, फिरोजी, नीली जिंस उपहारस्वरूप दे सकते हैं।