• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. valentine astrology

वेलेंटाइन डे पर विशेष राशि सलाह, खास आपके लिए

वेलेंटाइन डे पर विशेष राशि सलाह, खास आपके लिए - valentine astrology
वेलेंटाइन डे: किस राशि की प्रेमिका होती हैं सबसे अच्छी पार्टनर? 


 
ज्योतिष शास्त्र में बहुत-कुछ बातों पर प्रकाश डाला गया है। उसमें से कौन-सी राशि वाली महिलाएं उत्तम जीवनसाथी होती हैं। हमारी राशि हमारे व्यवहार के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती है। माना जाता है कि आप किसी से अपनी मित्र राशि के अनुसार मिलते हैं तो आप ज्यादा प्रसन्नता महसूस करते हैं। देखा गया है कि आपकी आदतें उससे काफी मेल भी खाती हैं।

राशि के अनुसार किसी को अपना जीवनसाथी बनाने से आप इस बात पर ध्यान देते हैं कि आपकी सभी आदतें उससे मेल खाती हैं जिसके कारण आप लोगों का तालमेल अच्छा बैठता है। सोचिए, अगर आप इस वेलेंटाइन-डे में पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसके लिए क्या किया जाए। आप अगर उसकी राशि के अनुसार जाएंगे तो आपको उसकी हर पसंद और नासपंद के बारे में पता चल जाता है।
 
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि एक राशि में आने वाले जातकों के व्यवहार, उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद, उनके बात करने का तरीका, उन्हें गुस्सा कब और क्यों आता है, साथ ही वे किस चीज से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं- इन सभी बातों का पता लगाया जा सकता है।


आगे पढ़ें आपके लिए कौन-सी राशि वाली महिला होगी आपकी वेलेंटाइन... 

 
 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए आपकी वेलेंटाइन की राशि...


 

 
मेष राशि वाली महिला साहसी, महत्वाकांक्षी होती है। इन्हें पाना इनकी आकांक्षाओं को पूरा करने पर निर्भर रहता है। 
 
 

 


वृषभ राशि की महिला ज्यादा परफेक्ट होती है। इस राशि की लड़कियां आसानी से प्रभावित हो सकती हैं, साथ ही यह लव-लाइफ के लिए सबसे बेस्ट होती हैं।
 
 

 


मिथुन राशि वाली स्थूल शरीर वाली होती है व सुख-भोग में अधिक रहती है। जो इनकी पूर्ति कर सकता है, वो ही इनके अनुकूल होता है।
 
 

 

कर्क राशि वाली महिला भावुक अधिक होती है, इन्हें कोई भी प्रभावित कर सकता है।
 
 

 


सिंह राशि वाली महिला साहसी होती है एवं जल्दी प्रभावित नहीं होती, धैर्य रखना ही उत्तम होता है। 
 
 

 


कन्या राशि वाली महिला शर्मीले स्वभाव की होती है व जल्दी प्रतिक्रिया नहीं देती।
 
 

 


तुला राशि वाली महिला सहज प्रभावित नहीं होती, लेकिन प्रभावशाली के प्रति आकर्षित होती है।
 
 

 


वृश्चिक राशि वाली महिला स्पष्ट स्वभाव की होती है, इनके अनुरूप ही रहकर साथ रहा जा सकता है। 
 
 

 


धनु राशि वाली महिला सभ्यतावादी होती है, इनके लिए उनके ही अनुरूप पार्टनर होना चाहिए।
 
 

 


मकर राशि वाली महिला प्रभावशाली व्यक्तित्व की ओर ज्यादा व जल्दी आकर्षित होती है।
 
 

 


कुंभ राशि वाली महिला स्थिर स्वभाव वालों को पसंद करती है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति से उनका तालमेल हमेशा बना रहता है।  
 
 

 


मीन राशि वाली महिला कुछ चंचल होती है, इन्हें पकड़कर ही रखना होता है। इनके अनुरूप यदि आपका व्यवहार हो तो उत्तम जीवनसाथी साबित होती है।