शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Sukhi Jeevan ke Upay

जानें सुखी और समृद्ध जीवन जीने के सरलतम उपाय...

जानें सुखी और समृद्ध जीवन जीने के सरलतम उपाय... - Sukhi Jeevan ke Upay
जानें सुरक्षित और सफल जीवन के लिए 7 सनातनी नियम 
 

 
हर कोई चाहता है कि वो ऐसा जीवन जिए जो कष्ट, क्लेश, दुर्घटना से मुक्त होकर, धन-धान्य, सुख-शांति से भरपूर हो। ऐसे जीवन के लिए जरूरी है कि व्यक्ति सदाचारी जीवन का पालन करें। सनातन धर्म में ऐसी सुखी-समृद्ध जीवन के लिए बताया गया है कि... 
 
मनुष्य को चाहिए कि वो :- 
 
आगे पढ़ें सरल उपाय, जीवन को सुखी बनाएं... 
  

 


 

1. कौओं को रोटी खिलाएं। काले तिल का दान करें, अपने कर्म ठीक रखे। 

2. मंदिर में प्रतिदिन दर्शन के लिए जाएं।

3. माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। 

4. अपने धर्म का पालन करें। भाई-बंधुओं से अच्छे संबंध बनाकर रखें।


 

 


5. पितरों का श्राद्ध करें। प्रत्येक अमावस्या को पितरों के निमित्त मंदिर में दान करें। गाय और कुत्ता पालें, ना पाल सकें तो बाहर ही उनकी सेवा करें, यदि संतान बाधा हो तो कुत्तों को रोटी खिलाने से फायदा होता है।

 6. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से, उनकी सेवा करने से संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

7. गौ ग्रास जरूर निकालें : रोज भोजन करते समय परोसी गई थाली में से एक हिस्सा गाय को, एक हिस्सा कुत्ते को एवं एक हिस्सा कौए को खिलाएं।