शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. shankh

अशुभ ग्रहों को शुभ बनाए शंख, जानिए कैसे?

अशुभ ग्रहों को शुभ बनाए शंख, जानिए कैसे? - shankh
ज्योतिष में भी शंख का अत्यंत महत्व है। इसे कुबेर का प्रतीक भी माना जाता है। 
 
आइए, जानते हैं कैसे शांत करें ग्रहों के प्रभाव को शंख के माध्यम से...  
 

 

 
*  सोमवार को शंख में दूध भरकर शिवजी को चढ़ाने से चन्द्रमा शुभ और अनुकूल होता है। 


 


*  मंगलवार को शंख बजाकर सुन्दरकांड पढ़ने से मंगल का कुप्रभाव कम होता है। 
 
 


 


*  बुधवार को शालिग्रामजी को शंख में जल व तुलसाजी डालकर अभिषेक करने से बुध ग्रह ठीक होता है। 
 

 

 


*  शंख का केसर से तिलक कर पूजा करने से भगवान विष्णु व गुरु की प्रसन्नता मिलती है। 
 

 


 


*  शंख सफेद कपड़े में रखने से शुक्र ग्रह बलवान होता है। 
 
 

















 


*  शंख में जल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 
 
 


 


*  लक्ष्मी पूजा में शंख की पूजा करने से धन-धान्य तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।