शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. astro tips
Written By WD

छींक हमेशा अशुभ नहीं शुभ भी होती है...

छींक हमेशा अशुभ नहीं शुभ भी होती है... - astro tips
ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जिनके करते समय छींक आती है तो अशुभ न होते हुए शुभ मानी जाती है। 
 

 

जैसे आसन, शयन, शौच, दान, भोजन, औषध सेवन, विद्यारंभ, बीजारोपण, युद्ध या विवाह में जाते वक्त बाईं ओर या पृष्ठ भाग में हुई छींक शुभ होती है -

भोजने शयने दाने आसने वामे पृष्ठे युद्धे औषधसेवने अध्ययने बीजवापे एषु शुभा। 
 
यात्रा के समय छींक भी शुभ एवं अशुभ शकुन का संकेत देती है। सीधे हाथ की तरफ की गई छींक अशुभ और उल्टे हाथ की तरफ की गई छींक शुभ होती है।