29 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। योजनाएं लाभकारी होंगी। निवेश लाभदायक होगा। नौकरी आदि के लिए बुलावा आ सकता है। कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश-नौकरी फलदायक रहेंगे। यात्रा लाभ देगी।कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।
मिथुन- तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। यात्रा मंगलकारी होगी।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कर्क- पराक्रम से लाभ बढ़ेगा। चोट-दुर्घटना हो सकती है। विवाद से मन को चोट लगेगी। जोखिमभरे कार्य न करें।कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
सिंह- राज्य से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभदायक होगा प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
कन्या- शरीर कष्ट हो सकता है। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। विरोधी परेशान करेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा।कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
तुला- दुर्घटना से हानि संभावित है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। निवेश लाभ देगा।कल्याणकारी उपाय- महामृत्युंजय का जप करें।
वृश्चिक- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। विवाद से क्लेश हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन कर दूध दान करें।
धनु- संपत्ति से लाभ होगा। निवेश, नौकरी शुभानुकूल होंगे। पराक्रम से लाभ तथा प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। यात्रा मंगलकारी होगी।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मकर- यात्रा में क्लेश हो सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश लाभ देगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्नदान करें।
कुंभ- राज्य से भय हो सकता है। यात्रा से लाभ तथा निवेश व नौकरी के परिणाम सुखद होंगे। विरोधी शांत रहेंगे।कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।
मीन- यात्रा हो सकती है। जोखिम न उठाएं। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से मानहानि हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।