शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

10 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

10 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- घर में अशांति रहेगी। कार्य की रुचि लाभ बढ़ाएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।

वृषभ- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।


मिथुन- परिश्रम व्यर्थ जाएगा। बड़ों की चिंता रहेगी। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

कर्क- यात्रा होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। जोखिमभरे कार्यों में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

सिंह- पराक्रम बढ़ेगा। संपत्ति के कार्य होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।

कन्या- अचानक घटनाएं घट सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मार्गदर्शन मिलेगा। व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।

तुला- विवाद से बचें, मान घटेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। मनोमालिन्य रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

वृश्चिक- परिश्रम सार्थक होगा। लाभ के संयोग बनेंगे। मान बढ़ेगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना बांटें।

धनु- कार्यों की रुकावट दूर होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मकर- व्यावसायिक या‍त्रा से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय, निवेश-नौकरी से मनमाफिक लाभ मिलेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- घर में गुग्गल की धूप दें।

कुंभ- विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यय वृद्धि से तनाव व क्लेश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ ‍से निकलेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

मीन- वाहन-मशीनरी व अग्नि का प्रयोग सावधानी से करें। रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें