शनि अमावस्या पर ऐसे करें शनिदेव की आराधना
शनिदेव को अधिक प्रिय है शनि अमावस्या
शनि अमावस्या को न्याय के देवता शनिदेव सभी को अभय प्रदान करते हैं। ऐसा शास्त्रों में उल्लेख किया गया है। सनातन संस्कृति में अमावस्या का विशेष महत्व है और अमावस्या अगर शनिवार के दिन पड़े तो इसका मतलब सोने पर सुहागा से कम नहीं। यह दिन संकटों के समाधान के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन शनि की साधना करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।
शनिदेव का श्याम वर्ण : शनिदेव का रंग श्यामवर्ण है और अमावस्या की रात्रि भी काली होती है। दोनों के ही गुणधर्म एक समान हैं। इसलिए शनिदेव को अमावस्या अधिक प्रिय है। पूर्व से ही अमावस्या पर शनिदेव का पूजन शास्त्री, आचार्य, तांत्रिक विशेष रूप से करते हैं।