शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Planet transit in 2017
Written By

2017 में नौ ग्रह बदलेंगे अपना घर, जानिए विस्तार से

2017 में नौ ग्रह बदलेंगे अपना घर, जानिए विस्तार से - Planet transit in 2017
इस साल एक साथ नवग्रह अपना स्थान (राशि) बदलेंगे। सामान्य वर्षों में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र अपनी राशि परिवर्तित करते हैं, लेकिन शनि, बृहस्पति, राहु और केतु हर वर्ष अपना स्थान परिवर्तन नहीं करते। 2017 में 9 ग्रह अपना स्थान परिवर्तित करेंगे। 
कुछ ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2017 का वर्ष काफी शुभकारी माना जा रहा है। शनि अपनी राशि ढाई वर्ष में, बृहस्पति 13 महीने में, राहु और केतु 18 महीने में अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। इस तरह सन् 2000 के बाद अलग-अलग वर्षों में शनि, बृहस्पति, राहु और केतु अपनी राशि का परिवर्तन कर चुके हैं। लेकिन शताब्दी में पहली बार नवग्रह अपनी राशि एक ही वर्ष में बदल रहे हैं।
 
बृहस्पति 12 सितंबर को कन्या राशि का परित्याग कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव 25 अक्टूबर को वृश्चिक राशि का त्याग कर धनु-राशि में जाएंगे। वहीं राहु 17 अगस्त को सिंह राशि का त्याग कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु भी 17 अगस्त को कुंभ राशि का त्याग कर मकर राशि में जाएंगे।