शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. सिवनी
Written By Naidunia
Last Modified: सिवनी , शनिवार, 7 जनवरी 2012 (00:56 IST)

अवैध केबल टीवी संचालन पर नोटिस

अवैध केबल टीवी संचालन पर नोटिस -
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सहित 36 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसडीएम चन्द्रशेखर शुक्ला ने स्थानीय सांई सिटी केबल के संचालक संतोष पंजवानी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। केबल नेटवर्क्स रेग्युलेशन एक्ट 1995 की धारा 3/5/6 एवं 8 के उल्लंघन के आरोपों पर उनसे नेटवर्क संचालन के वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। उक्त अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में दृश्य मीडिया के प्रसारण को रोकने और उपकरण आदि जब्त करने की चुनौती भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 25 दिसं. को जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक नीता पटेरिया द्वारा पूजन की थाली से उठाई गई 201 रु की दक्षिणा को उठाने के संगीन आरोप लगे थे। इस मामले में प्रतिपक्ष के नेता अजय सिंह, विधायक नीता पटैरिया सहित अन्य लोगों का पक्ष भी रखा गया था।