शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खंडवा
Written By Naidunia
Last Modified: खंडवा , रविवार, 27 नवंबर 2011 (01:09 IST)

पुलिस देगी मंदिरों एवं पर्यटन स्थल की जानकारी

पुलिस देगी मंदिरों एवं पर्यटन स्थल की जानकारी -
ओंकारेश्वर और महेश्वर में टूरिस्ट पुलिस चौकी खोलने की अनुमति केंद्र सरकार से प्राप्त हो गई है। विभिन्ना पाइंट पर तैनात पर्यटन विभाग की पुलिस न केवल पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करेगी वरन मंदिरों एवं पर्यटन स्थल की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी।


यह बात पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक आरएस तोमर ने पर्यटन कार्यशाला में दी। उन्होंने कहा विश्व के आधा प्रतिशत यानी करीब 50 लाख विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश आते हैं। अविकसित पर्यटन स्थलों का विकास कर पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य है। निजी क्षेत्र को भी पर्यटन स्थल से जोड़ने की कवायद की जा रही है। कार्यशाला में श्री तोमर ने कहा भारत के हृदय स्थल मध्यप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। इस प्रदेश का 33 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। पर्यटन स्थलों पर गंदगी से निजात दिलाने और सड़कों व रेल काउंटर में विकास की जरूरत है।


पर्यटन विकास निगम की होटल में आयोजित इस कार्यशाला में पर्यटन विशेषज्ञ बालमुकुंद नामदेव ने कहा मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में अपेक्षाकृत क्राइम का प्रतिशत भी न्यून है। पर्यटन के क्षेत्र में 1 पर्यटक से 45 लोगों को रोजगार मिलता है। कार्यशाला में एसडीएम रजनीश कसेरा, मंदिर के ट्रस्टी राव देवेंद्रसिंह, नगर पंचायत के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन, थाना प्रभारी शिवसिंह यादव, जय माँ नर्मदा युवा संगठन के अध्यक्ष पंडित अशोक उपाध्याय, नपं उपाध्यक्ष नवलकिशोर शर्मा, तहसीलदार रविंद्र देवड़ा, सीएमओ धीरेंद्रसिंह सिकरवार, नर्मदा रिसोर्ट के महाप्रबंधक प्रकाश उपाध्याय, पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित, पार्षद दिनेश पेंटर, पूर्व पार्षद ललित चौकसे, संतोष गोस्वामी उपस्थित थे। -निप्र