शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

सेक्सी सनी लियोन-सोफी चौधरी सांता बन जूम पर दिखाएंगी जलवा

सेक्सी सनी लियोन-सोफी चौधरी सांता बन जूम पर दिखाएंगी जलवा -
यह वर्ष 2012 को बाय कहने और वर्ष 2013 के स्वागत का समय है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के जश्न में भारत का नंबर वन बॉलीवुड चैनल जूम कैसे पीछे रह सकता है। जूम ने भी नए साल के जश्न को मनाने के लिए धमाकेदार तैयारियां की हैं।
दर्शकों के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए जूम तैयार है। जूम पर इस जश्न को मनाने के लिए आएंगी बॉलीवुड की हॉट बेब सनी लियोन और सोफी चौधरी। सेक्सी सनी और सोफी सांता बनकर दर्शकोसर्दी में गर्मी का एहसास दिलाएंगी।

ये दोनों सांता दर्शकों को क्रिसमस और नए साल की खुशियों में भिगोने और धूम मचाने आ रही हैं। जूम पर सनी और सोफी के साथ 2012 के सेलिब्रेशन को मनाएं 24 से 31 दिसंबर तक। इस दौरान जूम के मजेदार कार्यक्रमों का आनंद भी उठाएं।
वर्ष 2012 बॉलीवुड के लिए नाटकीय घटनाओं से भरा रहा है। सुपरहिट फिल्मों के अलावा विवादों सहित फिल्म इंडस्ट्री ने कई उतार-चढ़ाव देंगे। जूम पर ये दोनों हॉट अभिनेत्री आपको पूरे साल हुए हंगामों से तो रूबरू करवाएंगी ही साथ ही अग्निपथ की सक्सेस पार्टी में शाहरुख ने क्यों किया था हंगामा, सैफ फैमिली डिनर पर क्यों बिरफे थे, इनके राज भी खोलेंगी।

इसके अलावा दर्शकों के मनोरंजन के लिए जूम ने बेहतरीन शोज की श्रृंखला तैयार की है। बॉलीवुडप्रेमी अपने चहेते सितारों के इंटरव्यू, हिट गीत, शोज और न्यूज देख पाएंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को 'जूमिंग विद इन ओमर' के साथ स्पेशल एपिसोड में खास बातचीत करते हुए देखेंगे।

इसके अलावा 'जूम बॉलीवुड स्टोरी टेलर्स' के छ: बेस्ट एपिसोड्‍स को भी खासतौर पर दर्शकों के लिए वापस ला रहा है। बॉलीवुड के युवा फिल्म निर्देशकों की कहानी सुनिए उन्हीं की जुबानी। न्यू ईयर का जश्न सुपरहिट सांग्स के बिना अधूरा है। 'जू‍म बॉस्टिक्स टॉप 100' में देखिए 2012 के धमाकेदार गाने जो आपको झूमने के लिए मजबूर कर देंगे।

'टेंटालाइज' और 'पेज थ्री' पर होगा साल की सबसे शानदार पार्टियों और हॉटेस्ट फैशन स्टोरीज का खुलासा। 'बिजनेस ऑफ ‍बॉलीवुड' पेश करेगा 2012 में बॉलीवुड फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड। कौनसी फिल्मों ने कमाए 100 करोड़ और किन फिल्मों का हुआ डब्बा गोल। तैयार हो जाइए 2012 के स्वागत का धमाकेदार जश्न मनाने के लिए भारत के नंबर वन बॉलीवुड चैनल जूम के साथ।

24 से 31 दिसंबर तक इन मनोरंजक कार्यक्रमों को आपके लिए पेश करेगा जूम-


बी टुनाइट : पूरे सप्ताह रात 10 बजे प्लेनेट बॉलीवुड न्यूज : हर रोज रात 7 बजे
टेंटाइज : 27 दिसंबर, गुरुवार रात 8 बजे
पेज थ्री : शनिवार रात 7.30 बजे
बेस्ट ऑफ बॉलीवुड स्टोरी टेलर्स : 25 से 31 दिसंबर रात 7.30 बजे
जूमिंग इन विद ओमर स्पेशल : 26 दिसंबर, बुधवार रात 9 बजे
जूम रीव्यू शो स्पेशल : 28 दिसंबर, शुक्रवार रात 7.30 बजे
स्पेशल एनकाउंटर्स विद ओमर : 27 से 31 दिसंबर रात 9 बजे
बिजनेस ऑफ बॉलीवुड : 30 दिसंबर रात 7.30 बजे
जूमबास्टिक टॉप 100 : 31 दिसंबर रात 8 बजे