शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

रजत रवैल ने सलमान को किया निराश

रजत रवैल ने सलमान को किया निराश -
रजत रवैल को बिग बॉस के घर में जाने की सलाह सलमान खान ने पिछले वर्ष दी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इस बार वे खुद आगे आए और कलर्स चैनल वालों से कहा कि वे बिग बॉस के शो का हिस्सा बनना चाहते हैं और लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा फैलाई और अपनी बीमारी को लेकर लगातार रोते रहे उससे अन्य प्रतियोगी, दर्शक और सलमान खान भी निराश हुए हैं। सलमान ने रजत को कहा कि उन्होंने बच्चों को भी निराश किया जिन्हें रजत बेहद पसंद थे। सलमान ने माना कि ये उनकी गलती थी जो उन्होंने रजत के नाम की सिफारिश की थी।

PR


रजत ने शो में दाखिल होते बड़े-बड़े दावे किए थे कि वे लोगों का मनोरंजन करेंगे। अपना वजन घटाएंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही रजत कुंठित हो गए। उन्हें लगने लगा कि उनकी तबियत खराब हो रही है। घबराहट हो रही है। बिग बॉस ने कई बार डॉक्टर्स को भेजा जिन्होंने हर बार रिपोर्ट दी कि रजत को कुछ नहीं हुआ है और ये उनका सिर्फ वहम है।

सौ साल के इतिहास की 25 खूबसूरत अभिनेत्रियां जानने के लिए क्लिक करें :
रजत के अनुसार उन्हें अपने मोटापे के कारण शो में मुश्किल आई। वे बैठे-बैठे ही सोते हैं और बिग बॉस के घर में उन्हें नींद आने में परेशानी हो रही थी। साथ ही वे अपने आपको मानसिक रूप से भी इस शो में रहने के लिए अनफिट मानने लगे थे।

सूत्रों के मुताबिक रजत को जहन्नुम जाने के खयाल से ही डर लगने लगा था। वहां पर भारतीय स्टाइल में टॉयलेट है और रजत को यही डर सताने लगा था कि वे टॉयलेट में कैसे जाएंगे। साथ ही जहन्नुम में कई सुविधाएं नहीं थीँ, इसलिए रजत डर गए थे।

रजत ने उन बातों का खंडन किया है जिसके मुताबिक वे अपनी बीमार होने का नाटक कर रहे थे ताकि उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए।