शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

अब बच्चों की अंताक्षरी

अब बच्चों की अंताक्षरी -
PR
हाल ही में स्टार वन पर अंताक्षरी-द ग्रेट चैलेंज का समापन हुआ है। इस कार्यक्रम को भारी लोकप्रियता मिली थी। यही कार्यक्रम नए रूप में 4 जून से स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। इस कार्यक्रम का नाम है ‘कोलगेट मैक्सफ्रेश अंताक्षरी-द ग्रेट चैलेंज लिटिल स्टार्स’। इस बार इसमें बड़ों की जगह नन्हें-मुन्ने बच्चे दिखाई देंगे। बच्चों को गाते और मस्ती करते देखना एक यादगार अनुभव होगा। इस कार्यक्रम का संचालन सदाबहार अन्नू कपूर और चुलबुली जूही परमार करेंगी।

इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों की टीम भाग लेंगी। एक सप्ताह बाद ‍जो क्षेत्र जीतेगा उसे अगले सप्ताह नई टीमों से मुकाबला करना होगा। इस कार्यक्रम की परिकल्पना गजेन्द्रसिंह ने की है। तो देखने के लिए हो जाइए तैयार 4 जून से रात साढ़े सात बजे, सोमवार से गुरुवार तक।