6 जून को सुमित्रा महाजन बनेंगी स्पीकर!
नई दिल्ली। वरिष्ठ सांसद कमलनाथ को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, जो 4-5 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को लोकसभा में शपथ दिलाएंगे। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 6 जून को कराया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है इंदौर से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन अगली लोकसभा अध्यक्ष हो सकती हैं। हालांकि सुमित्रा महाजन ने इस बात का खंडन किया है लोकसभा अध्यक्ष के लिए उनसे किसी ने संपर्क किया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वरिष्ठता और महिला होने के कारण इस पद के लिए ताई के नाम से मशहूर महाजन का दावा सबसे मजबूत है।सुमित्रा महाजन इसलिए भी इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं क्योंकि वे वर्तमान लोकसभा में ऐसी एकमात्र महिला हैं जो लगातार आठवीं बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। साथ महिला होना भी उनके पक्ष में जाता है। हालांकि आदिवासी समुदाय से आने वाले करिया मुंडा भी इस पद के एक अन्य दावेदार भी हैं, लेकिन एक तो उनकी उम्र अधिक है, दूसरा उनका स्वभाव तीखा है। अत: अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद के लिए काफी सहनशील और शालीन व्यक्ति की दरकार होती है और सुमित्रा महाजन में ये सभी खूबियां हैं।