देश के विभिन्न हिस्सों में कैसे होती है गणेश पूजा
अलग-अलग धर्म,संस्कृति,भाषा,संप्रदाय और प्रांत वाले देश में पर्व-त्योहार भी अलग-अलग होते हैं। कई पर्व-त्योहार ऐसे भी हैं जिन्हें पूरे देश में एक साथ मनाया जाता है लेकिन एक ही त्योहार को मनाने का अंदाज सबका अलग-अलग होता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्र और जीवनशैली के हिसाब से त्योहारों के मनाने के तौर-तरीके में बदलाव नजर आता है। गणेश चतुर्थी के दिन हम सबके घर में बप्पा पधारने वाले हैं। गणेश चतुर्थी भारत में मनाए जाने वाले बडे़ त्योहारों में से एक माना जाता है। पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ यह मनाया जाता है। मुंबई यहां पर लालबाग के राजा बहुत प्रसिद्ध हैं। बॉलीवुड से सितारे यहां आकर भगवान गणेश के दर्शन करते हैं। यहां की प्रतिमा भारत के सभी गणेश मूर्तियों में सबसे लंबी होती है।