शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

सोनाक्षी सिन्हा की साइज जीरो में कोई रुचि नहीं

सोनाक्षी सिन्हा की साइज जीरो में कोई रुचि नहीं -

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की ख्वाहिश फिल्म इंडस्ट्री में साइज जीरो नहीं बनकर हीरो बनने की है। वर्ष 2011 में रिलीज फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ‘मैं बॉलीवुड में अभिनय करने के लिये आई हूं न कि साइज जीरो बनने के लिए। मुझे अपने शरीर के बारे में बात करने की कोई इच्छा नही है।‘

PR


उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में इन दिनों दुबली अभिनेत्रियों का फैशन चल रहा है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु जैसी अभिनेत्रियां अपने आप को साइज जीरो के रूप में फिट रखने के लिए काफी वर्क आउट करती हैं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा की अपनी छवि है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म लुटेरा है, जो 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित और एकता कपूर निर्मित इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट रणवीर सिंह हैं। यह फिल्म बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित पचास के दशक में बनी रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित है।(वार्ता)