शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

'सुंदर' की कैद पर सेलिना पहुंची पुलिस स्टेशन

''सुंदर'' की कैद पर सेलिना पहुंची पुलिस स्टेशन -
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने 'पेटा' इंडिया की ओर से एक एमएलए के खिलाफ एक हाथी के बच्‍चे 'सुंदर' को कैद करने की शिकायत दर्ज की है। सेलिना के अनुसार, 'सुंदर की ऐसी हालत दिल को झकझोर करने वाली थी।

WD

उसकी चीखें आपको विचलित कर सकती हैं। हमारे देश में एक जहां हाथी की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर हम उसे कैद करके भी रखते हैं। इतना ही नहीं उसे हमारे काम करने के लिए मजबूर भी किया जाता है। इससे ईश्‍वर भी नाराज़ होंगे।

हमें इनके लिए कुछ करना होगा और यह भगवान गणेश के प्रति सद्‍भाव व्‍यक्‍त करने का मेरा तरीका है। 'सुंदर' को बचाने की इस मुहिम को कुछ समय हो चुका है। सेलिना ने 'पेटा' इंडिया में शामिल होने के बाद इस बात पर गौर किया।