शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. जून 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जून 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश

कैसा रहेगा जून महीना बारह राशियों के लिए

astrology | जून 2009 में द्वादश राशियों का फलादेश
NDND
मेष - चू, चे, चो, ला, ली
मेष राशि वाले जातकों को इस माह प्रॉपर्टी की वृद्धि का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से कार्य होंगे। आलस्य का एहसास होगा, मित्रों से सोचकर व्यवहार करें, विरोध की संभावना है। व्यर्थ तनाव से बचें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, हानि या नुकसान की आशंका है। परिवार के छोटे झग ड़े माह अंत में दुख दे सकते हैं। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। व्यर्थ चिंता सताएगी।

NDND
वृषभ : ई, उ,ए, ओ, वा
वृषभ राशि वाले जातकों के इस माह सम्मान, सफलता मिलेगी। अपने नजदीक लोगों से व्यवहार सोचसमझकर करें, विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा हो सकता है। परिवार में अनबन के योग हैं। व्यापारी बंधु को उलझनें आएँगी। इस माह यात्रा के योग हैं। कृषक को लाभ मिलेगा। खर्च का भार बढ़ेगा। परिवार में पत्नी से सहयोग मिलेगा। भोजन ठीक नहीं लगेगा अर्थात अरूचि बढ़ेगी।

NDND
मिथुन : का, की, कू,घ, ड
मिथुन राशि वालों को इस माह सगे-संबंधियों से हानि के योग हैं। भाई से कलह होने की संभावना है। कृपया संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। इस माह धार्मिक कार्य के योग हैं। इस कष्ट के साथ सफलता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में एवं स्थिति में उचार-चढ़ाव।

NDND
कर्क : ही, हू, हे, हो, डा
कर्क राशि वाले जातकों को इस माह पदोन्नति का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। शेयर से लाभ मिलेगा। धन लगाएँ, पुराना मित्र मिलेगा। आपको पड़ोसी से अच्छा सहयोग मिलेगा। मनोरंजन वाली यात्रा के योग हैं। परंतु मानसिक एवं शारीरिक कष्ट बना रहेगा।
NDND
सिंह : मा, मी, मू, मे, मो
सिंह राशि वाले बीमार व्यक्ति स्वास्थ्‍य का पूर्ण ध्‍यान रखें। रोग वृद्धि होने के योग हैं। मित्र से सहयोग मिलेगा। किसी से भी उलझन न लें। व्यर्थ के वाद-विवाद से अपने को दूर रखें। फिजूल खर्ज के योग हैं। स्थानांतरण के साथ पदोन्नति होगी। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। मन अशांत रहेगा।

NDND
कन्या : टो, पा, पी, पू, ष
कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। शत्रु द्वारा कार्य (व्यापार) में रुकावट आएगी। साहस में कमी का एहसास करेंगे। शुभ संकेत मिलेंगे। आपसी मतभेद की संभावना बनती है। रोजगार में अड़चनें आएँगी। धैर्यतापूर्वक कार्य करें। दुष्ट व्यक्ति का साथ न करें। चिंताओं को कम करें एवं सारे परिवार को धैर्यता से आगे बढ़ाएँ।

NDND
तुला : रा, रि, रु, रे, रो
तुला राशि वाले जातकों को इस माह सफलता के साथ पदोन्नति के पूर्ण योग हैं। स्त्री सुख मिलेगा। अर्थात अविवाहित का संबंध तय होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। परंतु आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार कमजोर होगा। भूमि संबंधित कार्य होंगे। साहस के कार्य करें। सफलता कदम चूमेगी। घर में खुशी वाला माहौल बनेगा।

NDND
वृश्चिक : तो, ना, नी, नू, ने
वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। आपकी धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। सावधानी से कार्य लें। घर में कलह (छोटे झगड़े) के कारण तनाव की स्थिति बनेगी। विश्वास में धोखा होगा। आप जोड़ के दर्द से परेशान रहेंगे। बड़ों की सलाह लें, ठीक रहेगा।

NDND
धनु : ये, यो, भा, भी, भू
धनु राशि वालों की धार्मिक कार्य में रू‍चि बढ़ेगी। व्यर्थ खर्च से परेशान रहेंगे। शत्रु का भय बना रहेगा। इस माह मानसिक तनाव, मन खिन्न रहेगा। साहस में कमी महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्य होगा। यश मिलेगी अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें एवं चापलूस लोगों से दूर रहें। व्यापार स्थिर रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

NDND
मकर : भो, जा, जी, खी, खू
मकर राशि वाले जातकों को इस माह नया रोजगार प्राप्त होगा। बेरोजगार को नौकरी मिलेगी। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। पुत्र सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा सोचकर करें, कष्टदायक हो सकती है। परिवार रिश्तेदार से मन मुटाव की संभावना बनती है। इस माह पशु पर ध्यान दें। चोरी की संभावना है एवं धन की भी चोरी हो सकती है। भूमि का लाभ मिलेगा। मन में खिन्नता बनी रहेगी।

NDND
कुंभ : गु, गे, गो, सा, सी
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह के प्रथम दो सप्ताह में पदोन्नति के साथ हर्ष की प्राप्ति होगी। वाहन से सावधानी से कार्य लें। कष्ट आ सकता है। बाहर प्रवास होगा। मित्र एवं सहयोगी का ध्यान रखें। विश्वास में धोखा होगा। व्यर्थ तनाव से बचें। मन में नये विचार आएँगे। माह के अंत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

NDND
मीन : दी, दू, थ, झ, ञ
मीन राशि वाले जातकों का इस माह खर्च अधिक होगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। व्यापार में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवार में तनाव की संभावना है। मानसिक परेशानी रहेगी। रोग का विशेष ध्यान दें। पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। माह अंत में व्यापार सुधरेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। जायदाद संबंधी लाभ मिलेगा।