शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
Written By WD

जानिए, सपनों में धर्मस्थल देखने का फल

क्या आपको सपनों में दिखते हैं धार्मिक स्थल

जानिए, सपनों में धर्मस्थल देखने का फल -
* क्या आपको दिखते हैं सपनों में मंदिर-मस्जिद, क्या होगा फल

FILE


सपनों में अगर मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा दिखाई दे तो इसका अर्थ सिर्फ यही नहीं है कि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं बल्कि इनके दूसरे शुभ अर्थ भी हो सकते हैं।

कई बार हमें इन सपनों से ईश्वरीय संकेत मिलते हैं। या फिर भगवान आपको कुछ याद दिलाना चाहते हैं, जैसे आपने कोई मन्नत ली है और उसे पूरा न किया हो या फिर कोई पूजन का संकल्प अधूरा रह गया हो।
FILE

अगर ऐसा नहीं है तब भी लगातार ऐसे सपने आए तो इनका क्या अर्थ हो सकता है, आइए जानें सपने में विभिन्न धर्मस्थल देखने का क्या फल है?

* मंदिर शुभ कार्य संपन्न होंगे।

* साधना केंद्र सुख-शां‍ति प्राप्त होगी।

* गुरुद्वारा ज्ञान में वृद्धि होगी।

* चर्च असीम शांति मिलेगी।

* मजार कष्टों का निवारण होगा।

* मस्जिद परेशानियां दूर होंगी।