शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
Written By WD

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : टेढा़ सवाल

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : टेढा़ सवाल -
एक दिन बादशाह अकबर और बीरबल वन-विहार के लिए गए।
एक टेढे़ पेड़ की ओर इशारा करके बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा - यह दरख्त टेढा़ क्यों हैं?

बादशाह के टेढ़े सवाल का बीरबल ने क्या दिया जवाब....


FILE


बीरबल ने जवाब दिया- यह इसलिए टेढा़ हैं क्योंकि यह जंगल के तमाम दरख्तों का साला हैं।

बादशाह ने पूछा- तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?

बीरबल ने कैसे साबित किया...


FILE


बीरबल ने कहा- दुनिया में यह बात मशहूर हैं कि कुत्ते की दुम और साले हमेशा टेढे़ होते हैं।

बादशाह अकबर ने पूछा- क्या मेरा साला भी टेढा़ है?

बीरबल ने फौरन कहा- बेशक जहांपनाह!

टेढ़े साले के लिए क्या हु्क्म दिया बादशाह ने....


FILE


बादशाह अकबर ने कहा फिर मेरे टेढे़ साले को फांसी चढा़ दो!

बीरबल ने तीन तख्ते क्यों बनवाएं...


FILE


एक दिन बीरबल ने फांसी लगाने के तीन तख्ते बनवाए- 'एक सोने का, एक चांदी का और एक लोहे का।'
उन्हें देखकर बादशाह अकबर ने पूछा- तीन तख्ते किसलिए?
बीरबल ने कहा- 'गरीबनवाज, सोने का आपके लिए, चांदी का मेरे लिए और लोहे का तख्ता सरकारी साले साहब के लिए।

बादशाह के सवाल का क्या हल ढूंढ़ा बीरबल ने...



FILE


बादशाह अकबर ने अचरज से पूछा- मुझे और तुम्हे फांसी किसलिए?

बीरबल ने कहा- क्यों नहीं जहांपनाह, आखिर हम भी तो किसी के साले हैं।
बादशाह अकबर हंस पडे, सरकारी साले साहब के जान में जान आई। वह बाइज्जत बरी हो गया।

(समाप्त)