शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. ऐश्वर्या राय
Written By समय ताम्रकर

ऐश्वर्या राय : माँ बनने की खबरों से परेशान

ऐश्वर्या राय : माँ बनने की खबरों से परेशान -
WD
ऐश्वर्या राय के बारे में हर तीसरे दिन यह खबर आती है कि वे माँ बनने वाली हैं। इस तरह की खबरों ने ऐश्वर्या को परेशान कर रखा है। ऐश का कहना है कि मीडिया वालों के कारण भी उन्हें परेशानी होती है। वे जहाँ भी जाती हैं यही सवाल पूछा जाता है कि वे माँ कब बन रही हैं। ऐश का कहना है कि जब भी ऐसा होगा पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।

पिछले दिनों एक चैनल ने रैंप पर चलती ऐश्वर्या के पेट को दिखाकर यह बात कहना शुरू कर दी कि वे प्रेगनेंट हैं। इसके बाद आप ऐश्वर्या की परेशानी का अंदाज लगा ही सकते हैं, जब लोगों ने उनसे इस बारे में पूछना शुरू कर दिया। इन सवालों ने ऐश ही नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन का भी पीछा नहीं छोड़ा।

ऐश और अभिषेक जब भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं या एयरपोर्ट पर लोगों को दिखाई देते हैं तो उनसे माँ बनने की बात जरूर पूछी जाती है। लगातार इस तरह के सवालों के जवाब देते-देते ऐश्वर्या थक चुकी हैं।

उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में जब भी ऐसा कुछ होगा जो कि ईश्वर की मर्जी पर निर्भर है तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा। उन्हें लड़के या लड़की की विशेष चाह नहीं है। जो भी ईश्वर देगा वे उसे कबूल करेंगी।

फिलहाल ऐश्वर्या ‘रावण’ और ‘गुजारिश’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।