Wdvideo Q3k5trdzywe

Rahul Gandhi के भाषण पर संसद में क्यों मचा बवाल | Chinese Tanks पर हंगामा | अमित शाह का ऐतराज

आज लोकसभा में उस वक्त जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत-चीन लद्दाख विवाद से जुड़ी एक अप्रकाशित किताब का हवाला देकर की। राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का प्रिंट लेकर संसद पहुंचे थे और उसी को पढ़कर बात रखना चाहते थे। लेकिन जैसे ही राहुल गांधी ने किताब का जिक्र किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि किसी अप्रकाशित किताब को सदन में कोट करना नियमों के खिलाफ है। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी राहुल गांधी के खिलाफ खड़े हो गए। राहुल गांधी बार-बार “चीनी टैंक” शब्द का इस्तेमाल करते रहे, जिस पर सत्ता पक्ष के लगभग सभी नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में सामने आए और कहा कि चीन से जुड़ा मुद्दा बेहद संवेदनशील है और नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाना चाहिए। लगातार हंगामे और तीखी बहस के बीच राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि आखिर किताब में ऐसा क्या है, जिससे सरकार डर रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस आर्टिकल और किताब का वे हवाला दे रहे हैं, वह पूरी तरह प्रामाणिक है। #budgetsession #parliamentsession #pmmodi #rahulgandhi #bjp #congress #livenewsupdate #breakingupdate #todayheadlines #newsrecap #latestupdate अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en