मुख्य पृष्ठ > सामयिक > विचार-मंथन > विचार-मंथन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर की आग में झुलसता जम्मू  Search similar articles
- बलराज पुरी

अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद के मद्देनजर जम्मू में जो कुछ हुआ और बाद में सारे देश में इसकी जो प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं, उसके आलोक में यह विचार करना जरूरी है कि क्या यह सब सिर्फ एक धार्मिक मसला है? या उसके आगे भी कुछ है?

वास्तव में जमीन विवाद तो एक तुच्छ मामला है। यदि तीर्थयात्रियों को उनकी सुविधाएँ मिलती रहें तो फिर यह महत्वपूर्ण नहीं रह जाता कि इनके पीछे सरकार की कितनी भूमिका है और श्राइन बोर्ड की कितनी। लेकिन इस मसले पर कश्मीर में जो उत्पात मचा, वह दरअसल उस हताशा और भ्रम का परिणाम अधिक है जो अलगाववादियों के बीच व्याप्त है।

इसके अलावा पृथकतावादी नई पाकिस्तानी सरकार के भारत के प्रति सकारात्मक रुख से भी काफी परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। इससे यह साफ हो रहा है कि कश्मीर में पृथकतावाद को सिर्फ बाहर से हवा नहीं मिल रही है, बल्कि भारत में भी इसकी जड़ें फैली हुई हैं और इसलिए पृथकतावाद के देशी कारणों को समझना और दूर करना जरूरी है।

पहली बात, जम्मू में लंबे समय से जो असंतोष व्याप्त है, वह राजनीतिक अधिक है। इसे भड़काने के लिए सिर्फ एक चिंगारी की जरूरत रहती है। इस असंतोष को तभी दूर किया जा सकता है, जबकि जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों के हितों और अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए कोई संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कश्मीर में जहाँ पृथकतावादी और भारत विरोधी नारे बुलंद हैं तो जम्मू में इसकी प्रतिक्रिया में सांप्रदायिक उन्माद फैलता है और धारा 370 को हटाने जैसे नारे लगाकर एकता और अखंडता की वकालत की जाती है। अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के इस कुचक्र में जम्मू में तनाव बढ़ता जा रहा है।

2002 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जम्मू क्षेत्र के निवासी गुलाम नबी आजाद को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया था और तब उसे अच्छी जीत मिली तथा भाजपा मात्र एक सीट के साथ हाशिए पर चली गई थी। सरकार अस्तित्व में भी आ गई, लेकिन क्षेत्र की बुनियादी समस्याएँ वहीं की वहीं रहीं। जल्द ही जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों से भेदभाव की शिकायतें सामने आने लगीं। इसी बीच कैबिनेट में भी क्षेत्रीयता को लेकर तनाव उभरते दिखा।

कई मुद्दों पर कैबिनेट क्षेत्रीयता की सीमा रेखा में बँटता दिखाई दिया। उदाहरण के लिए पीपुल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता और वित्तमंत्री ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की भर्ती में और स्टेट विजिलेंस ऑर्गेनाइजेशंस द्वारा कश्मीरी मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यही पीडीपी जो कि सरकार द्वारा श्राइन बोर्ड को जमीन आवंटित करने वाले निर्णय में सहयोगी थी, बाद में इसी निर्णय को वापस लेने के लिए हुए आंदोलन के साथ दिखाई दी।
1 | 2  >>  
और भी
मीडिया में गिरोहबाज...
मीडिया खुद को भी तो कटघरे में खड़ा करे!!
नाभिकीय समझौते की आलोचनाओं का जवाब
वामपंथी चारों खाने चित
इस नौटंकी में आम जनता कहाँ है
उन्हें दिखा बाजार हमारे पसीने में