1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Chanakya Niti

चाणक्य नीति: इन 8 लोगों से भूलकर भी न लें दुश्मनी, हो सकती है मौत भी

Chanakya Niti
Don't take enmity with 8 people even by forgetting: आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार यदि व्यक्ति को तरक्की करना हो, परेशानियों से बचना हो और सुखपूर्वक जीवन यापन करना हो तो उसे इन 8 लोगों से कभी भी शत्रुता नहीं रखना चाहिए। यदि आपने शत्रुता मोल ली तो जीवन परेशानी में पड़ सकता है या मौत भी हो सकती है।
 
 
आत्पद्वेषाद् भवेन्मृत्यु: परद्वेषाद् धनक्षय:।
राजद्वेषाद् भवेन्नाशो ब्रह्मद्वेषाद कुलक्षय:।।-चाणक्य नीति
 
1. राजा या शासन-प्रशासन: राजा या शासन-प्रशासन से सीधे लड़ाई मोल लेने का अर्थ है जेल जाना या जान का खतरा।
 
2. स्वयं : कोई व्यक्ति खुद से द्वेष रखता, अनादर करता, शरीर और मन का ध्यान नहीं रखता है तो मृत्यु कभी भी आ सकती है।
 
3. बलशाली : बलशाली व्यक्ति चाहे धन से हो, शरीर से या हथियार साथ हो, उससे दुश्मनी मोल लेने का अर्थ मौत को न्योता देना है।
 
4. ब्राह्मण : किसी ब्राह्मण या विद्वान व्यक्ति से द्वेष करने पर कुल का ही क्षय हो जाता है।
 
5. मूर्ख : मूर्ख से दोस्ती भी बुरी और दुश्मनी भी बुरी। दूर ही रहें तो बेहतर हैं। ये आपकी छवि खराब कर सकते हैं।
 
7. डॉक्टर या रसोईए : डॉक्टर या वैद्य जो आपका इलाज कर रहा है उससे दुश्‍मनी मोल न लें। वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है और रसोईया मौत मुंह में पहुंचा सकता है।
 
8. करीब मित्र: ऐसे मित्र जो आपके सभी राज जानता हो उससे दुश्‍मनी मोल लेने का अर्थ है छवि को नुकसान पहुंचाना।
अगला लेख
कामधेनु गाय की प्रतिमा घर में रखने से क्या होगा?