सम्बंधित जानकारी
- महाकालेश्वर में भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे भक्त, 17 माह से बंद थी आरती
- उज्जैन महाकाल की भस्मारती के 15 राज, जानकर चौंक जाएंगे आप
- Ekadashi Kab Hai : नवंबर माह में आ रही है 3 एकादशी, जानिए तिथि मुहूर्त और सरल पूजा विधि
- धनतेरस पर होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा, जानिए कौन हैं ये देव
- जगमगाते गहनों की पौराणिक गाथा दंग कर देगी आपको, रोचक शोधपरक जानकारी
महाकाल भस्म आरती और अन्य आरतियों के समय में हुआ परिवर्तन
उज्जैन। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ तीर्थों में से एक अवंतिका नगरी उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल बाबा की आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से फाल्गुन पूर्णिमा तक के लिए रहेगा।
आरती का नया समय :
1. भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक।
2. दद्योदक आरती सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक।
3. भोग आरती सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक।
4. संध्या आरती शाम 6:30 से 7:15 बजे तक।
5. शयन आरती रात 10:30 से 11 बजे तक तक।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 2 नवंबर से चार दिवसीय दीपपर्व की शुरुआती होगी। 3 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस पर पुरोहित समिति की ओर से होगी विशेष पूजा। रूप चतुर्दशी पर भस्मारती में मनेगी दीपावली। दीपावली पर फुलझड़ी से आरती होगी। दीपावली पर तड़के 4 बजे भस्मारती से रात 10.30 बजे शयन आरती तक नियमिति पांच आरतियों में फुलझड़ी चलाई जाएगी। भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन व गोवंश का पूजन होगा। अंत में भाई दूज पर पूजा होगी।
