1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. अन्य त्योहार

रक्षा-बंधन पर भेजें संदेश

स्‍नेह के धागे में बँधा एक बंधन

सावन भाई-बहन बंधन रक्षा-बंधन
SubratoND
सावन की रिमझिम फुहारों के साथ आया है नेह के धागों का मौसम। भाई-बहन के अटूट संबंध, प्‍यार और खुशियों का मौसम। एक ऐसी अटूट परंपरा का मौसम, जिसने सदियों से हमारे देश में भाई-बहन के रिश्‍ते को स्‍नेह और कर्त्‍तव्‍य के धागों में पिरोया हुआ है। इसके अभाव की पीड़ा तो वही महसूस कर सकते हैं, जिनकी कलाई में नेह का यह बंधन बाँधने वाला कोई नहीं होता, या जिनके पास कोई ऐसी कलाई नहीं होती।

भाई-बहन का यह संबंध जितना अनूठा है, उसकी भावना और आंतरिक संसार उससे भी ज्‍यादा अद्भुत। हर भाई-बहन के दिल में एक-दूसरे के लिए ढेर सारा प्‍यार और कुछ ऐसी अनमोल भावनाएँ होती हैं, जिन्‍हें अभिव्‍यक्‍त करना नामुमकिन तो नहीं, पर मुश्किल जरूर है। यदि आपके मन में भी अपने भाई या प्‍यारी बहनों के लिए कोई भावना, कोई संदेश है तो आप वेबदुनिया के जरिए उसे अपने अंतरंग तक पहुँचा सकते हैं।

रक्षा-बंधन के इस पावन अवसर पर वेबदुनिया के माध्‍यम से अपनी भावनाएँ व्‍यक्‍त करें। आपके भेजे संदेश आपके परिचय के साथ वेबदुनिया पर प्रकाशित किए जाएँगे। यही मौका है, अपने दिल की बात कहने का और भाई और बहन को यह जताने का कि आप उनसे कितना प्‍यार करते हैं।


संदेश भेजने के नियम :
* आप अधिकतम 100 शब्‍दों में अपने संदेश लिखकर हमें भेज सकते हैं।
* अपना नाम व ई-मेल का पूरा पता अवश्‍य लिखेंगे। बिना ई-मेल की प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
* आपके संदेश संतुलित एवं अर्थपूर्ण होने चाहिए।
* आपके संदेश को संपादित व प्रकाशित करने का पूर्ण अधिकार वेबदुनिया के पास सुरक्षित है।
लेखक के बारे में
WD