सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
॥ महावीर चालीसा ॥
दोहा :
Mahavir
WDWD
सिद्ध समूह नमों सदा, अरु सुमरूं अरहन्त ।
निर आकुल निर्वांच्छ हो, गए लोक के अंत ॥
मंगलमय मंगल करन, वर्धमान महावीर ।
तुम चिंतत चिंता मिटे, हरो सकल भव पीर ॥

चौपाई :
जय महावीर दया के सागर, जय श्री सन्मति ज्ञान उजागर ।
शांत छवि मूरत अति प्यारी, वेष दिगम्बर के तुम धारी ।
कोटि भानु से अति छबि छाजे, देखत तिमिर पाप सब भाजे ।
महाबली अरि कर्म विदारे, जोधा मोह सुभट से मारे ।
काम क्रोध तजि छोड़ी माया, क्षण में मान कषाय भगाया ।
रागी नहीं नहीं तू द्वेषी, वीतराग तू हित उपदेशी ।
प्रभु तुम नाम जगत में सांचा, सुमरत भागत भूत पिशाचा ।
राक्षस यक्ष डाकिनी भागे, तुम चिंतत भय कोई न लागे ।
महा शूल को जो तन धारे, होवे रोग असाध्य निवारे ।
व्याल कराल होय फणधारी, विष को उगल क्रोध कर भारी ।
महाकाल सम करै डसन्ता, निर्विष करो आप भगवन्ता ।
महामत्त गज मद को झारै, भगै तुरत जब तुझे पुकारै ।
फार डाढ़ सिंहादिक आवै, ताको हे प्रभु तुही भगावै ।
होकर प्रबल अग्नि जो जारै, तुम प्रताप शीतलता धारै ।
शस्त्र धार अरि युद्ध लड़न्ता, तुम प्रसाद हो विजय तुरन्ता ।
पवन प्रचण्ड चलै झकझोरा, प्रभु तुम हरौ होय भय चोरा ।
झार खण्ड गिरि अटवी मांहीं, तुम बिनशरण तहां कोउ नांहीं ।
वज्रपात करि घन गरजावै, मूसलधार होय तड़कावै ।
होय अपुत्र दरिद्र संताना, सुमिरत होत कुबेर समाना ।
बंदीगृह में बँधी जंजीरा, कठ सुई अनि में सकल शरीरा ।
राजदण्ड करि शूल धरावै, ताहि सिंहासन तुही बिठावै ।
न्यायाधीश राजदरबारी, विजय करे होय कृपा तुम्हारी ।
1 | 2  >>  
और भी
महावीर के उपदेश
॥ सत्य ॥
॥ अहिंसा ॥
॥ अपरिग्रह ॥
॥ ब्रह्मचर्य ॥
॥ क्षमा ॥