मार्च में जन्मे व्यक्ति
अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं
|
आपमें एक विशेषता यह भी है कि आप जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सफल भी होते हैं। किसी भी विषय पर बोलने या लिखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहते हैं। आप कानून-व्यवस्था का भारी सम्मान करने वाले होते हैं। कुछ लोग भोगी-विलासी भी होते हैं तो कुछ मादक पदार्थों का भी सेवन करने वाले होते हैं।
आप कभी-कभी ऐसा परिवर्तन भी अपने जीवन में कर देते हैं, जिससे आपके मित्र, परिचित भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आप लोगों का द्विस्वभाव भी होता है। आप कभी-कभी निर्णय लेने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आपमें आध्यात्मिकता और व्यावहारिकता का पुट भी रहता है। आप में गुप्त विद्याओं के प्रति भी रुझान होता है।
| |
वैसे आपका स्वास्थ्य अधिकतम ठीक ही रहता है लेकिन आप मानसिक रूप से चिन्तित रहते हैं, जो आपके लिए हानिप्रद भी हो सकता है। आप में पाचन क्रिया की कमी होने से पेट संबंधित रोग भी हो सकते हैं। हाथ-पैरों में अधिक पसीना आना, फेफड़े की कमजोरी, आँतों में वृद्धि की संभावनाएँ अधिक रहती हैं।
वैसे आप अति महत्वाकांक्षी होने के कारण जल्द अमीर बनना चाहते हैं और कुछ गलत निवेशों में फंसकर आर्थिक नुकसान उठा लेते हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है अतः आपको जल्द पैसा कमाने वाली कंपनियों के प्रति सचेत रहना होगा।
आपका विवाह मीन, कर्क, वृश्चिक राशि वालों से उत्तम रहेगा व इन राशि नाम वालों से आपकी उत्तम बनेगी। आपके लिए शुभ रंग हल्का लाल, पीला, फालसाई रहेगा। शुभ रत्न में मूंगा मध्यमा में 5 कैरेट का बनवाकर गुरुवार को पहनें। शुभ दिशा पूर्व रहेगी।

