1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Srinagar

श्रीनगर में पुलिसकर्मी से राइफल छीनी

Srinagar
श्रीनगर। आतंकवादी बुधवार रात श्रीनगर में एक दरगाह की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीनकर फरार हो गए। कांस्टेबल सज्जाद अहमद शहर के महाराजगंज के खानकाह-इ-मौला की सुरक्षा में तैनात है।
 
उनकी इंसास राइफल के अलावा आतंकवादी 20 कारतूसों के साथ 1 मैगजीन भी ले गए। आतंकवादी 3-4 की संख्या में थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनकी तलाश में खोज अभियान शुरू कर दिया है। (भाषा)
अगला लेख
डिजिटल दुनिया में रचनात्मक संवाद मुहैया कराना सरकार का काम