सम्बंधित जानकारी
- क्या होता है ग्रहों का वक्री और मार्गी होना
- ऋण से मुक्ति दिलाने वाला मंगल-प्रदोष व्रत आज, जानें पूजन विधि
- हर वार के सटीक शुभ उपाय, मनचाहा धन चाहिए तो रोज जरूर आजमाएं
- mangal pradosh katha 2020 : मंगल प्रदोष व्रत आज, पढ़ें पौराणिक एवं प्रामाणिक व्रत कथा
- भौम प्रदोष व्रत से शीघ्र चुकता होगा ऋण, जानें कैसे करें पूजन, पढ़ें मंगल के 21 चमत्कारिक नाम
मंगल प्रदोष के दिन इस सामग्री से करें पूजन, पढ़ें सूची
Mangal Pradosh Puja
मंगलवार का दिन हनुमान पूजन के लिए अति विशेष माना गया है। इसके साथ ही यदि इस दिन प्रदोष तिथि हो तो अति उत्तम, क्योंकि प्रदोष तिथि शिव जी की प्रिय तिथि है। यह दिन भोलेनाथ की कृपा पाने का विशेष अवसर है।
मंगल (भौम) और प्रदोष का दिन शनि की साढ़ेसाती, मंगलजनित दोषों के निवारण, कर्जमुक्ति तथा अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति के लिए यह दिन विशेष मायने रखता है। इस दिन निम्नलिखित सामग्री से शिवजी का अभिषेक एवं पूजन करना चाहिए, आइए जानें...
भौम (मंगल) प्रदोष व्रत पूजन सामग्री की सूची
1. सफेद पुष्प
2. सफेद फूलों की माला
3. आंकड़े का फूल
4. सफेद मिठाइयां
5. सफेद चंदन
6. जल से भरा हुआ कलश
7. बेलपत्र
8. धतूरा
9. भांग
11. कपूर
10. आरती के लिए थाली
12. धूप
13. दीप
14. शुद्ध घी (गाय का हो तो अतिउत्तम)
15. सफेद वस्त्र
16. हवन सामग्री एवं आम की लकड़ी।
