मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. itbp releases video showing last moments of eight mountaineers killed while climbing nanda devi east peak
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (07:37 IST)

ITBP ने जारी किया 8 पर्वतारोहियों के ‘आखिरी पलों’ का दिल दहलाने वाला 1 मिनट 55 सेकंड का वीडियो

ITBP
नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया है जो उत्तराखंड में नंदा देवी पूर्वी चोटी के रास्ते में जान गवांने वाले 8 पर्वतारोहियों के ‘आखिरी पलों’ को दिखाता है।
 
एक मिनट 55 सेकंड का यह वीडियो एक पर्वतारोही के हेलमेट में लगे कैमरे से शूट हुआ है। यह वीडियो मई के अंत में उस समय का है जब पर्वतारोहियों का यह समूह नंदा देवी पूर्वी चोटी की 7434 मीटर की ऊंचाई पूरा करने वाला था।
 
इन पर्वतारोहियों को फिसलन भरी बर्फ की चादर पर कतार में खड़ा देखा जा सकता है। इसी के जरिए उन्हें चोटी पर जाना था। यह वीडियो एक धमाके की आवाज के साथ खत्म होता है। 
 
आईटीबीपी के अधिकारियों का इस आवाज़ के बारे में कहना है कि यह हिमस्खलन या बर्फ के तूफान की ध्वनि हो सकती है, जिसने उनकी जान ले ली। यह पर्वतारोही 25 मई को लापता हो गए थे और 3 जुलाई को आईटीबीपी के कर्मी 8 शवों को नीचे लेकर आए थे।