मुख्य पृष्ठ > विविध > वेबदुनिया विशेष 07 > स्वतंत्रता दिवस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजादी दिल से...
युवाओं के लिए आजादी के मायने
जोखिम लेने के आजादी

Aakash
WDWD
बीस वर्ष के आकाश कहते हैं कि उनके लिए आजादी का मतलब है, नए-नए जोखिम उठाने की आजादी। आकाश का मानना है कि हर व्‍यक्ति को अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीने की आजादी होनी चाहिए। मुझे एडवेंचर्स पसंद है। मैं चाहता हूँ कि मुझे नए-नए एडवेंचर्स करने की आजादी मिले। साथ ही आकाश को अपने देश से बहुत प्‍यार भी है। उन्‍हें खुशी है कि आज हम आजादी की साठवीं वर्षगाँठ मना रहे हैं।

मनमाफिक जीने की आजादी

Mayank
WDWD
चौबीस साल के मयंक का कहना है कि उनके लिए आजादी के मायने हैं, बंधनों से मुक्‍त जीवन। वे आगे कहते हैं कि हमारी वेशभूषा, केशभूषा, खान-पान आदि सबकुछ नितांत व्‍यक्तिगत क्षेत्र हैं। लेकिन हम इन्‍हीं मामलों में आजाद नहीं हैं। उनके अनुसार व्‍यक्ति को अपने विचारों के अनुसार जीवन जीने की आजादी मिलनी चाहिए। मेरे लिए एक आजाद देश का भी यही अर्थ है कि जहाँ लोग अपने मर्जी से अपना जीवन जीने के लिए स्‍वतंत्र हों

बंधनों में सुरक्षित है आजादी
Prashant
WDWD
बीस साल के प्रशांत का मानना है कि हर व्‍यक्ति आजाद है, लेकिन अपनों की खातिर यदि कुछ छोटे-मोटे बंधनों में बँधना भी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इससे हमारी आजादी पर आँच नहीं आती। मेरे पास ट्रैफिक सिग्‍नल तोड़कर अपनी जान को जोखिम में डालने की आजादी है, लेकिन मेरी गाड़ी से टकराकर जिसे चोट लगेगी, उसे जख्‍मी करने की आजादी मुझे नहीं है।

खुश रहने की आजादी
Pratik
WDWD
अठ्ठारह साल के प्रतीक का कहना है‍कि इंसान को खुश रहने की आजादी मिलनी चाहिए। स्‍कूल, कॉलेज हो या दफ्तर हर जगह, जहाँ इंसान खुश दिखा नहीं कि लोग उसकी खुशी के कारणों की पड़ताल करना शुरू कर देते हैं। अरे, भई हमें खुश रहने की आजादी है।
1 | 2  >>