भारतीय | मीठे पकवान | लो कैलोरी फूड | कुकिंग टिप्स | कॉन्टिनेंटल | नईदुनिया रेसिपी कॉन्टेस्ट | माँसाहारी | उपवास के पकवान
मुख पृष्ठ » विविध » व्यंजन » माँसाहारी » बटला मटन
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND

सामग्री :
500 ग्राम मटन, 100 ग्राम हरा बटला या मटर, 2 बड़े प्याज, 3-4 लहसुन की कली, अदरक 1 टुकड़ा का तैयार पेस्ट, 2 टमाटर, 1 चम्मच मिर्च पावडर, हल्दी 1/2 चम्मच, गरम मसाला 1 चम्मच, 1 चम्मच पिसा धनिया, कटा हरा धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।

विधि :
मटन को साफ करके धो लें। मटर छील लें। टमाटर बारीक काटकर रख लें और प्याज को कद्दूकस कर लें। अब प्रेशर कुकर में तेल गरम कर कद्दूकस प्याज गुलाबी होने तक तल लें। तत्पश्चात उसमें टमाटर डालकर मिर्च पावडर, धनिया, हल्दी व गरम मसाला डालकर मिश्रण तब तक सेकें जब तक उसमें से तेल न छूटने लगे।

अब मटन डालकर अच्छी तरह मिला लें। मटर डालकर थोड़ी देर तक चलाएँ और जरूरत हो तो पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। 2-3 सीटी लेकर गैस बंद कर दें। अब बटला मटन को हरा धनिया डालकर गरम सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें