सर्वप्रथम सभी आटे को छान कर, कड़ाही में पर्याप्त घी डालकर कम आँच पर गुलाबी होने तक भून लें। गोंद को बारीक करके घी में फुला लें। मेवों को बारीक काटकर हल्का-सा घी में भून लें।
मेवे व गोंद को तथा पिसी शक्कर को भूनें। जितनी जरूरत हो घी डालकर एक साइज के लड्डू बाँध लें। सुबह प्रतिदिन एक लड्डू खाकर एक कप दूध पी लें। यह स्वादिष्ट तथा पौष्टिक नाश्ता है जो शरीर को बल देता है...