how to clean fridge
एक झटके में साफ करें फ्रिज, गंदगी होगी मिनटों में दूर
Refrigerator Cleaning Tips
Refrigerator Cleaning Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, कई बार घर में मौजूद कुछ चीजें सालों से साफ नहीं होती है, जो आपके घर के पूरे लुक को खराब करती है। ऐसे में अगर आपके घर के किचन में रखा फ्रिज भी खराब दिखने लगा है, तो इन सभी टिप्स को फॉलो कर इसे झटके में चकाचक कर सकते हैं। यह टिप्स फ्रिज को जल्दी साफ करने में मदद करेगी।ALSO READ: बाथरूम की सफाई करने के बाद भी नहीं जा रही बदबू तो करें ये काम
दराज और शेल्फ को करें साफ : फ्रीज खाली होने के बाद शेल्फ और दराज को बाहर निकले। दराज और शेल्फ को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी ले उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को स्पंज की मदद से फ्रिज के अंदर के सभी हिस्से और दराज, शेल्फ को अच्छी तरह साफ करें।
बेकिंग सोडा और सिरका का पेस्ट : अगर कोई जिद्दी दाग है, जो निकल नहीं पा रहा है, तो आप उस दाग पर थोड़ा सिरका लगा दें और स्पंज की मदद से साफ करें। सिरका कीटाणुओं को मारने में भी मदद करता है। बेकिंग सोडा का पेस्ट और सिरका का पेस्ट बनाकर आप फ्रिज के दरवाजे और बाकी हिस्सों को साफ कर सकते हैं।
इन चीजों का रखें ध्यान : ध्यान रहे आपको हर महीने में एक बार गहराई से पूरे फ्रिज को साफ करना चाहिए। ताकि ज्यादा गंदगी ना जमे। इसके अलावा खराब खाने को फ्रिज में ज्यादा दिनों तक न रखें। इससे बदबू फैल सकती है, खाने को हमेशा फ्रिज में ढक कर रखें। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने फ्रिज की गंदगी को साफ कर सकते हैं और घर, किचन के लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।

