किशोर कुमार की याद में
|
कार्यक्रम की शुरूआत तोषी द्वारा गाए गीत से होगी। वे किशोर कुमार का हिट गाना ‘एक हसीना थी’ गाएँगे। अमित कुमार उस समय का किस्सा सुनाएँगे जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इंदौर की प्रियाणी एक राज खोलेगी कि वह उसी कॉलेज से है, जिसमें किशोर कुमार भी पढ़े थे।
बंगाल बॉय प्रांतीक किशोर का सदाबहार गीत ‘ओ माँझी रे’ गाकर निर्णायकों को रिझाने का प्रयास करेंगे। कुमार बंधु उन्हें गायन में सुधार के लिए कुछ टिप्स देंगे।
इनके अलावा भी कई मधुर गीत और किशोर कुमार के बारे में यादगार अनुभव सुनने को मिलेंगे। इस एपिसोड का प्रसारण स्टार प्लस पर शुक्रवार तीन अगस्त को रात दस बजे किया जाएगा।

