सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी ने नर्सों से पूछा- नेता मोटी चमड़े वाले होते हैं, क्या उनके लिए कोई खास सुई है?
- अमित शाह ने भी लगवाया कोविड-19 का टीका, Covaxin की खुराक लेने के बाद विदेश मंत्री ने दिया यह बयान
- दूसरे चरण के पहले ही दिन कोविन पर 25 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.47 लाख को लगी कोरोना वैक्सीन
- COVID-19 Vaccine Drive: दूसरे चरण के पहले दिन उपराष्ट्रपति, PM मोदी, अमित शाह समेत इन नेताओं ने लगवाई वैक्सीन
- वैक्सीन 'चोर' चीन, हैकर्स के निशाने पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट
Corona virus | मराठवाड़ा में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 647 नए मामले, 8 लोगों की मौत
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 647 नए मामले सामने आए और 8 मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 225 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हो गई।
इसके बाद नांदेल 20 और 2 लोगों की मौत, लातूर में 41 नए मामले तथा 2 की मौत, परभणी में 33 नए मामले तथा 1 की मौत, जालना 178 नए मामले, बीड़ में 52 नए मामले, हिंगोली में 22 और उस्मानाबाद में 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। (वार्ता)
